जुलाई 2019 से बदल जाएगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
जुलाई 2019 से बदल जाएगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
नई दिल्ली। जुलाई 2019 से देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जारी होने वाले नए ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट्स (आरसी) एक जैसे होंगे। इनके रंग, लुक, डिजाइन और सिक्यॉरिटी फीचर्स सब एक जैसे ही होंगे। इन स्मार्ट डीएल और आरसी में माइक्रोचिप व क्यूआर कोड भी होंगे।
इन में मेट्रो और एटीएम कार्ड्स की तरह नियरफील्ड कम्युनिकेशन (NFC) भी होगा, जिससे ट्रैफिक पुलिस कार्ड में मौजूद सूचना तुरंत मिल जाएगी। अगर ड्राइवर ने अंगदान किया है तो नए ड्राइविंग लाइसेंस में इसकी भी जानकारी होगी। साथ ही, अगर ड्राइवर दिव्यांग के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई गाड़ी चला रहा है, तो यह सूचना भी ड्राइविंग लाइसेंस में दर्ज होगी।
यह भी पढ़ें : कमलनाथ ने साधा निशाना- भाजपा खुद को कहती है चने-मुरमुरे वाली पार्टी और शाह के लिए 7 स्टार सुविधाएं
इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण में सहूलियत के लिए गाड़ी के इमिशन की सारी जानकारी आरसी में मौजूद होगी। सड़क व परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक फिलहाल अभी अगर कोई शख्स प्रदूषण जांच करवाना चाहता है तो उसे गाड़ी के मालिक से इस संबंध में सारी जानकारी लेनी पड़ती है। इस नए ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में 15-20 रुपए से अधिक का खर्च नहीं होगा।
ट्रांसपोर्ट मंत्रालय के मुताबिक इससे ट्रैफिक पुलिस को भी सहूलियत होगी। उन्हें इससे गाड़ी और ड्राइवर की सारी जानकारी मिल जाएगा। ट्रैफिक पुलिस को अपने पास मौजूद डिवाइस में नए कार्ड को डालते ही या क्यूआर कोड को स्कैन करते ही सारी मिल जाएगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


