आगर आप भी हैं SBI के खाताधारक और करते हैं ATM का इस्तेमाल, तो कर लें ये काम वरना होगी मुसीबत

आगर आप भी हैं SBI के खाताधारक और करते हैं ATM का इस्तेमाल, तो कर लें ये काम वरना होगी मुसीबत

आगर आप भी हैं SBI के खाताधारक और करते हैं ATM का इस्तेमाल, तो कर लें ये काम वरना होगी मुसीबत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: December 5, 2019 5:34 am IST

नई दिल्ली: अगर आप एसबीआई के खाताधारक हैं और आपके पास भी एसबीआई का एटीएम कार्ड है तो बैंक की ओर से खाताधारकों के लिए जरूर निर्देश जारी किया है। बैंक ने य​ह निर्देश सोशल मीडिया के जरिए अपने ग्राहकों को दिया गया है।

Read More: निष्कासित संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात, जारी हुआ पुन: नियुक्ति का आदेश

दरअसल एसबीआई ने अपने ग्राहकों को निर्देश जारी करते हुए 31 दिसंबर तक पुराने एटीएम कार्ड बदलने का निर्देश दिया है। बैंक प्रबंधन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि संभवत: पुराने कार्ड 31 दिसंबर के बाद बंद हो सकते हैं।

Read More: कांग्रेस ने नगर निगमों की सभी सीटों पर तय किए नाम, आज अंतिम बैठक के बाद जारी होगी सूची

SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट! 31 दिसंबर के बाद बंद होगा ये ATM कार्ड

Read More: नसबंदी के बाद बेहोश महिलाओं को लिटा दिया गया जमीन पर, अब अस्पताल प्रबंधन झाड़ रहा पल्ला

एसबीआई ने कहा है कि पुराने कार्ड पर लगातार है​करों की नजर है और वे पुराने कार्ड धारकों को निशाना बना रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बैंक ने कार्ड रिप्लेसमेंट का निर्देश जारी किया है। सबीआई ने ग्राहकों को बताया है कि कार्ड रिप्लेसमेंट फ्री ऑफ कॉस्ट है और यह ऑनलाइन या आपके होम ब्रांच में उपलब्ध है।

Read More: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी राहत, अब नहीं करना होगा BPL कार्ड के लिए सर्वे

एसबीआई के मुताबिक आप इस कार्ड के लिए अपनी ब्रांच में अप्लाई कर सकते हैं और अगर इसके लिए कोई चार्ज लिया गया है तो उसके रिफंड के लिए प्रूफ के साथ ब्रांच में संपर्क करें। इसके अलावा आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Read More: शिवसेना को बीजेपी ने दिया बड़ा झटका, 400 शिवसैनिक पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"