School Vacation 2026: स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब एक जुलाई से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Ads

School Vacation 2026: स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब एक जुलाई से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 10:43 AM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 10:44 AM IST

School Vacation 2026 | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में 11 मई से 30 जून 2026 तक छुट्टियाँ रहेंगी
  • बच्चों को पूरे 50 दिनों की लंबी छुट्टी मिलेगी
  • स्कूल 1 जुलाई से फिर खुलेंगे।

नई दिल्ली: School Vacation 2026 अप्रैल का महीना अब खत्म हो गया है। जिसके बाद मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। पिछले महीने में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। पूरे अप्रैल में तापमान तेजी से बढ़ गया था। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मई महीने में भी कई हिस्सों में तापमान लगातार बड़ रही है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां पारा लगातार चढ़ रहा है। अप्रैल के अंत में यहां तापमान 40 डिग्री के ऊपर तक गया था। हालांकि अभी गर्मी से थोड़ी राहत है, लेकिन मौसम कभी भी बदल सकता है। जिसको देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का (School Vacation) ऐलान कर दिया है।

11 मई से 30 जून तक ​गर्मी छुट्टी

School Vacation 2026 शिक्षा विभाग ने दिल्ली में 11 मई से 30 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। यानी बच्चों को पूरे 50 दिनों की लंबी छुट्टी मिलेगी। इसके बाद स्कूल 1 जुलाई 2026 को खुलेंगे। वहीं कुछ राज्यों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है।

यूपी में 15 जून तक छुट्टी

वहीं दूसरी ओर यूपी के सरकारी प्राइमरी, अपर प्राइमरी और कंपोजिट स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक छुट्टियां रहेंगी। निजी स्कूलों ने अपने हिसाब से 15 मई या 20 मई के आसपास छुट्टियां करने का फैसला लिया है। हालांकि मौसम ज्यादा गर्म होने पर समर वेकेशन पहले शुरू हो सकती है या जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों के मौसम के हिसाब से फैसला ले सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

दिल्ली में छुट्टियाँ कब तक रहेंगी?

11 मई से 30 जून तक, स्कूल 1 जुलाई से खुलेंगे।

यूपी में छुट्टियाँ कब से कब तक हैं?

20 मई से 15 जून तक।

निजी स्कूलों का शेड्यूल क्या है?

निजी स्कूलों ने अपने हिसाब से 15 या 20 मई से छुट्टियाँ शुरू करने का निर्णय लिया है।