ईटानगर, 25 अगस्त (भाषा) सुरक्षा बलों ने अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में एनएससीएन (आर) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, विशेष खुफिया सूचना के आधार पर असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने सोमवार को खोंसा शहर से संगठन के स्वयंभू सेकेंड लेफ्टिनेंट 34 वर्षीय जीतू सैकिया उर्फ तुवांग लोवांग को गिरफ्तार किया।
इसके मुताबिक, सुरक्षा बलों ने लोवांग के कब्जे से एक राइफल, एक मैगजीन और 21 कारतूस बरामद किए।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी को जब्त हथियारों और गोला-बारूद के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।
भाषा
राखी पवनेश
पवनेश