जम्मू कश्मीर के रियासी में सुरक्षा बलों का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
जम्मू कश्मीर के रियासी में सुरक्षा बलों का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
जम्मू, चार सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के सुदूर इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर सोमवार को सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का संयुक्त तलाशी अभियान चसाना में दोपहर में शुरू हुआ।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल विशाल क्षेत्र में घेराबंदी करने के बाद आगे बढ़े, लेकिन अभी तक संदिग्ध आतंकवादियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है तथा अतिरिक्त ब्योरे की प्रतीक्षा है।
भाषा संतोष दिलीप
दिलीप

Facebook


