गुवाहाटी, 17 अगस्त (भाषा) असम में जनगणना 2027 का स्व-गणना चरण 16 अगस्त तक सफलतापूर्वक पूरा हुआ तथा इस अधिसूचित अवधि के दौरान 11,64,586 परिवारों ने खुद से अपना पंजीकरण किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जनगणना संचालन निदेशक बिस्वजीत पेगु ने यहां प्रेसवार्ता में कहा कि बराक घाटी के तीन जिले – कछार, श्रीभूमि और कोकराझार – स्वयं-गणना में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन जिलों के रूप में उभरे हैं।
उन्होंने कहा कि आवास सूचीकरण और आवास गणना का चरण सोमवार से शुरू हो गया है तथा प्रशिक्षित गणक 15 सितंबर तक राज्य के हर घर में जाएंगे।
पेगू ने कहा कि जनगणना के ‘कोई छूटे नहीं, कोई दोहराव न हो’ के सिद्धांत का सख्ती से पालन किया जाएगा और इकट्ठा की गई जानकारी की पूरी गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके घरों में आने वाले कर्मचारियों का सहयोग करें और राज्य में जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करें।
भाषा
राजकुमार माधव
माधव