तमिलनाडु के तेनकासी जिले में गिरोह के हमले में सात लोग घायल

Ads

तमिलनाडु के तेनकासी जिले में गिरोह के हमले में सात लोग घायल

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 11:12 AM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 11:12 AM IST

चेन्नई, 30 मई (भाषा) तमिलनाडु के तेनकासी जिले में शुक्रवार को एक गिरोह द्वारा कथित रूप से किए गए हमले में दलित समुदाय के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, नकाब पहने नौ लोग दोपहिया वाहनों पर सवार होकर शुक्रवार को नेतूर गांव पहुंचे और उन्होंने लोगों पर दरांतियों से अंधाधुंध हमला कर दिया।

उसने बताया कि हमलावर वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि कुल सात लोग घायल हुए हैं जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

सिम्मी गोला

गोला