जींद में जल घर में चोरी करती सात महिलाएं पकड़ी गईं

Ads

जींद में जल घर में चोरी करती सात महिलाएं पकड़ी गईं

  •  
  • Publish Date - October 4, 2020 / 01:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

जींद(हरियाणा), चार अक्टूबर (भाषा) जींद जिले गांव गांगोली जल घर से पाइप, बैंड, बिजली मोटर व अन्य सामान को चोरी कर रही सात महिलाओं को जनस्वास्थ्य विभाग के ऑप्रेटर ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ चोरी की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गांव गांगोली निवासी जनस्वास्थ्य विभाग के ऑप्रेटर प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव स्थित जल घर में ऑप्रेटर के पद पर कार्यरत है। शाम को वह काम में व्यस्त था उसी दौरान कुछ महिलाएं जल घर में घुस आई और वहां से प्लास्टिक की पाइप, बैंड, बिजली मोटर व कुछ अन्य सामान को चोरी करने लगी। संयोग से वह मौके पर पहुंच गया और शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और सामान चोरी कर ले जा रही महिलाओं को पकड़ लिया।

पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ चोरी की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा धीरज

धीरज