शिवकुमार ने मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले असंतुष्ट विधायक रामलिंगा रेड्डी से मुलाकात की

Ads

शिवकुमार ने मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले असंतुष्ट विधायक रामलिंगा रेड्डी से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 12:18 AM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 12:18 AM IST

बेंगलुरु, पांच जून (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक रामलिंगा रेड्डी से मुलाकात की। रेड्डी ने मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर असंतोष जताते हुए शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

मंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार और रेड्डी की मुलाकात शुक्रवार देर रात यहां जयनगर के एक निजी होटल में हुई।

रेड्डी से मुलाकात से पहले, शिवकुमार और उनकी पत्नी उषा शिवकुमार ने बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर रात्रिभोज किया।

रेड्डी ने मंत्रियों के विभागों के आवंटन के कुछ घंटों बाद शुक्रवार सुबह अपने इस्तीफे की घोषणा की।

रेड्डी ने दावा किया कि उन्हें बेंगलुरु विकास विभाग का प्रभार देने का वादा किया गया था, लेकिन इसके बजाय उन्हें प्रमुख और मध्यम सिंचाई परियोजनाओं का मंत्री बना दिया गया।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि मैं अपनी अंतरात्मा के विरुद्ध काम नहीं कर सकता।’’

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष