तुमकुरु(कर्नाटक), पांच जून (भाषा) सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति से कथित तौर पर संपर्क रखने और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुमकुरु के श्रीरामनगर निवासी अल्ला बख्श (23) और दावणगेरे निवासी राजमिस्त्री जमीर खान (23) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में तुमकुरू पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।
भाषा तान्या सुभाष
सुभाष