केरल: सिद्धरमैया ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

Ads

केरल: सिद्धरमैया ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 06:48 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 06:48 PM IST

बेंगलुरु, 14 मई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को केरल के मुख्यमंत्री चुने जाने पर वीडी सतीशन को बधाई दी और कहा कि वह संघवाद की भावना को कायम रखने और दोनों राज्यों व केरल की जनता के साझा हितों की रक्षा के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

कांग्रेस ने सतीशन को केरल का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर इस मामले पर कई दिनों से जारी अटकलों और अनिश्चितताओं को समाप्त कर दिया।

सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए सतीशन को केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता और केरल के अगले मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा, “छह बार के विधायक, 2021 से 2026 तक विपक्ष के पूर्व नेता और एनएसयूआई में छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले नेता सतीशन के पास दशकों का विधायी अनुभव, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और जनता की आकांक्षाओं की गहरी समझ है।”

सिद्धरमैया ने विश्वास व्यक्त किया कि सतीशन के नेतृत्व में केरल में धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, कल्याण और समावेशी विकास के प्रति समर्पित सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा, “संघवाद की भावना को कायम रखने और कर्नाटक, केरल व हमारी जनता के साझा हितों की रक्षा के लिए मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। उन्हें और केरल की जनता को मेरी शुभकामनाएं।”

भाषा जितेंद्र माधव

माधव