मुथूट फाइनेंस का चौथी तिमाही का मुनाफा दोगुने से भी अधिक होकर 3,397 करोड़ रुपये

Ads

मुथूट फाइनेंस का चौथी तिमाही का मुनाफा दोगुने से भी अधिक होकर 3,397 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 09:49 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 09:49 PM IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) मुथूट फाइनेंस का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी- मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 3,397 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 1,444 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 9,291 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 5,627 करोड़ रुपये थी।

चौथी तिमाही में कंपनी की ब्याज आय भी बढ़कर 9,008 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 5,465 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में मुथूट फाइनेंस का शुद्ध लाभ 10,606 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 5,352 करोड़ रुपये था, यानी इसमें 98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 31,263 करोड़ रुपये रही, जो 2024-25 में 20,265 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश अजय

अजय