सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 257 नये मामले सामने आये

Ads

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 257 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - July 19, 2021 / 01:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

गंगटोक, 19 जुलाई (भाषा) सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 257 मामले सामने आये जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 23,649 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी ।

बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामलों में 111 मामले पश्चिम, 88 दक्षिण, 65 पूर्वी एवं उत्तर सिक्किम में सामने आये हैं ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 2429 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 20,634 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 262 लोग दूसरे राज्यों में चले गये हैं ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 324 है और पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण से राज्य में किसी की मौत नहीं हुयी है ।

भाषा रंजन उमा

उमा