Love Affair Murder Case: युवती ने जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा उसी ने कर दिया कांड, दो महीने बाद खुला खौफनाक राज, प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत आपको कर देगा हैरान
Love Affair Murder Case: बिहार की रहने वाली एक 20 वर्षीय शादीशुदा युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी और फरार हो गया था।
Love Affair Murder Case/Image Credit: X Handle
- बिहार की रहने वाली 20 वर्षीय शादीशुदा युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी।
- वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था और दो महीने बाद हत्या का राज खुला।
- पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Love Affair Murder Case: नई दिल्ली: बिहार के नवादा से शुरु हुई प्यार, धोखे और हत्या की एक कहानी दादरा और नगर हवेली के सिलवासा और फिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक पहुंची। जब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ तो सभी के होश उड़ गए। दरअसल, बिहार की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया था और प्रेमी के साथ चले गई थी। वहीं युवती जिस प्रेमी के साथ नै जिंदगी शुरू करने के सपने देख रही थी उसी प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का मन वारदात को अंजाम देने के बाद भी नहीं माना तो उसने युवती के शव को प्लास्टिक में लपेटकर ट्रॉली सूटकेस में बंद किया और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। करीब दो महीने बाद यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई और सिलवासा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी ऋषभ कुमार सिंह को वाराणसी के चांदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, छोटी उपाध्याय नाम की युवती बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। युवती की शादी हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद गांव के ही ऋषभ कुमार सिंह के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के कहने पर उसका प्रेमी उसको लेकर गांव से भागकर दादरा और नगर हवेली के सिलवासा पहुंच गए। बताया जा रहा है कि, यहां दोनों ने शादी कर ली और एक साथ रहने लगे। हालांकि, दोनों के परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं थे. परिवार वालों ने छोटी को अपनाने से साफ इनकार कर दिया था।
इस बात को लेकर दोनों में होने लगा विवाद
इतना ही नहीं इस मामले में ऋषभ के खिलाफ बिहार के रोह थाने में अपहरण की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। इसके बावजूद दोनों सिलवासा में साथ रह रहे थे। शादी के बाद दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं रहे। जानकारी के मुताबिक, छोटी लगातार ऋषभ पर वापस गांव लौटने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा। 9 जून की सुबह भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। बताया गया है कि उसी शाम गुस्से में आकर ऋषभ ने छोटी की गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को छिपाने के लिए कई प्रकार की कोशिश की। (Love Affair Murder Case) इसके बाद आरोपी ऋषभ ने शव को रस्सी से बांधा और प्लास्टिक में लपेट दिया। इसके बाद शव को एक ट्रॉली सूटकेस में डालकर बंद कर दिया, फिर कमरे में ताला लगाया और वहां से फरार हो गया। हत्या के बाद ऋषभ सिलवासा से भागकर बनारस आ गया। यहां उसने अपनी पहचान छिपाई और एक कंपनी में काम करने लगा। दूसरी तरफ सिलवासा में जिस कमरे में छोटी का शव रखा था, वह करीब दो महीने तक बंद रहा।
कैसे खुला मामले का राज
Love Affair Murder Case: 3 अगस्त को इस इस पूरे मामले का राज खुला। बताया गया कि मकान मालिक किसी दूसरे किराएदार को कमरा देने के लिए वहां पहुंचा. कमरे का ताला तोड़कर जब वह अंदर दाखिल हुआ तो बाथरूम में रखे सूटकेस से भयानक दुर्गंध आ रही थी। सूटकेस की जांच के बाद उसमें शव मिलने से पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज कर दी।
वाराणसी में नाम बदलकर काम कर रहा था आरोपी
पुलिस लगातार इस मामले में जांच का रही थी और आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली की ऋषभ वाराणसी में छिपा हुआ है। इसके बाद यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई और सिलवासा पुलिस की संयुक्त टीम ने उसकी तलाश शुरू की। (Love Affair Murder Case) गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाराणसी के चांदपुर स्थित शुभकामना रियल टेक पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ वहां नाम बदलकर काम कर रहा था। टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया गया।
इस पूरे मामले में एक तरफ 20 वर्षीय छोटी उपाध्याय का अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर सिलवासा जाना और शादी करना सामने आया। दूसरी तरफ शादी के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ा और मामला हत्या तक पहुंच गया। परिवार की नाराजगी के बावजूद छोटी ने ऋषभ के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया था, लेकिन कुछ समय बाद गांव लौटने को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। 9 जून को हुए विवाद के बाद छोटी की हत्या कर दी गई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Prashant Kishor Jobs Announcement: 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी! इस नवनिर्वाचित विधायक ने मांगे CV, कर दिया ये बड़ा ऐलान
- Central Employees OPS Update 2026: ओपीएस के बहाली पर आ गया बड़ा अपडेट.. सरकार के इस फैसले का होगा लाखों पेंशनरों पर असर, आप भी पढ़ ले जवाब
- Sangwari Guruji Bharti in CG: छत्तीसगढ़ में अब ‘संगवारी गुरुजी’ की भर्ती! इस जिले में सैकड़ों पदों के लिए मंगाए गए आवेदन, जानिए कब है अंतिम तिथि

Facebook


