पंजाब के फगवाड़ा में एक सड़क हादसे में छह श्रद्धालु घायल

Ads

पंजाब के फगवाड़ा में एक सड़क हादसे में छह श्रद्धालु घायल

  •  
  • Publish Date - August 29, 2026 / 06:30 PM IST,
    Updated On - August 29, 2026 / 06:30 PM IST

फगवाड़ा, 29 अगस्त (भाषा) पंजाब के फगवाड़ा में मेहतान-फगवाड़ा-चंडीगढ़ बाईपास पर एक कार के सड़क-विभाजक से टकराकर खेत में चले जाने से महिलाओं समेत एक ही परिवार के कम से कम छह तीर्थयात्री घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह परिवार राधास्वामी सत्संग व्यास से लौट रहा था।

पुलिस के अनुसार, सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल फगवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, ये तीर्थयात्री बलाचौर तहसील के एक गांव के रहने वाले हैं और वे अमृतसर ज़िले के डेरा ब्यास में मत्था टेककर लौटे थे।

पुलिस का कहना है कि इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एसएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक बलजीत राम ने बताया कि यह हादसा मेहतान बाईपास से लगभग तीन किलोमीटर दूर हुआ।

उन्होंने कहा कि हादसे की वजह की जांच अभी चल रही है।

भाषा

राजकुमार सुरेश

सुरेश