Sonam Wangchuk Continue Hunger Strike : छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! अस्पताल से कहा- ‘अब नहीं टूटेगा अनशन’

Ads

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने सरकार से छात्रों को संसद के सामने अपनी बात रखने की अनुमति देने की अपील की है।

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 07:42 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 07:48 PM IST

Sonam Wangchuk Continue Hunger Strike

HIGHLIGHTS
  • अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा बयान।
  • छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर बढ़ा दबाव।
  • संसद के सामने छात्रों को अपनी बात रखने की मांग।

नई दिल्ली : Sonam Wangchuk Continue Hunger Strike :  राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का चल रहा विरोध प्रदर्शन सोमवार को अचानक उग्र हो गया। इस बीच, अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बड़ा ऐलान करते हुए अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने सरकार और पुलिस से अपील की है कि वे छात्रों को अपनी बात संसद के समक्ष रखने की अनुमति दें।

अनशन जारी रखने का फैसला

प्रदर्शन के उग्र रूप लेने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सोनम वांगचुक ने लिखा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ जिस तरह की बर्बरता की गई है, उसे देखते हुए उन्होंने अनशन जारी रखने का फैसला लिया है।Sonam Wangchuk Hunger Strike वांगचुक ने मांग की है कि जब तक युवा नेताओं को सांसदों से मिलने या अस्पताल में उनसे मिलने की इजाजत नहीं मिल जाती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

मामले को सुलझाने की अपील

उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इससे पहले शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार और पुलिस बल से छात्रों को संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की अनुमति देकर मामले को सुलझाने की अपील की और भरोसा जताया कि युवा प्रदर्शनकारी आगे भी संयम और सहनशीलता बनाए रखेंगे।

ये भी पढ़ें