पिछले 4 साल में एसएससी ने सरकारी नौकरियों के लिए 3.6 लाख अभ्यर्थियों की अनुशंसा की: जितेंद्र सिंह

Ads

पिछले 4 साल में एसएससी ने सरकारी नौकरियों के लिए 3.6 लाख अभ्यर्थियों की अनुशंसा की: जितेंद्र सिंह

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 07:34 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 07:34 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि गत चार साल के दौरान कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा प्रस्तुत रिक्ति मांग-पत्रों के आधार पर लगभग 3.61 लाख अभ्यर्थियों की अनुशंसा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘गत चार साल अर्थात 2022-23 से 2025-26 के दौरान, कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा एसएससी को प्रस्तुत रिक्ति मांग-पत्रों के आधार पर लगभग 3.61 लाख अभ्यर्थियों की अनुशंसा की है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में रिक्तियों को मिशन मोड में भरा गया है और अनुशंसित/चयनित अभ्यर्थियों को अक्टूबर 2022 से नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय रोजगार मेला आयोजनों में कई लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं।

भाषा अविनाश सुभाष

सुभाष