MP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Update: एमपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही हुआ हंगामा, विपक्ष ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा, कांग्रेस विधायक कर रहे UCC का विरोध
MP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Update: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत होते ही जमकर हंगामा हुआ।
MP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Update/Image Credit: AI
- मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है।
- मानसून सत्र की कार्यवाही की शुरुआत होते ही सदन में जमकर हंगामा हुआ।
- कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील यूसीसी का विरोध किया है।
MP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Update: भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विपक्ष के सभी विधायक गांधी प्रतिमा में सामने धरने पर बैठे और खाद, बीज, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), कर्ज माफी तथा सोयाबीन खरीद जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। वहीं, सरकार आज समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करने की तैयारी में है।
सत्र के पहले दिन किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन
मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के मुखौटे पहनकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान खाद और बीज की किल्लत से जूझ रहे हैं, (MP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Update) जबकि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल आश्वासन दे रही है। प्रदर्शन के दौरान MSP, कर्ज माफी, सोयाबीन और मूंग की खरीद सहित कई मुद्दों पर नारेबाजी की गई।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा
MP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Update: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान उमंग सिंघार ने कहा कि, प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिल रही है और केवल टोकन बांटे जा रहे हैं। सोयाबीन, मूंग और गेहूं उत्पादक किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीर नहीं है। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने आरोप लगाया कि, चुनाव के समय भाजपा किसानों से वोट मांगती है, लेकिन जब MSP, फसल खरीद और किसानों के हितों की बात आती है तो सरकार पीछे हट जाती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन में किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की मांग करेगा और सरकार को जवाब देना होगा।
कृषि मंत्री कंसाना ने दिया सिंघार के सवालों का जवाब
कांग्रेस के आरोपों पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों को टोकन जारी किए गए हैं, उन्हें नियमानुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी और किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
आज का दिन ऐतिहासिक: सीएम डॉ यादव
MP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Update: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा पहुंचने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि आज का दिन मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि सरकार आज समान नागरिक संहिता (UCC) सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में रखेगी। मुख्यमंत्री ने इसे स्वतंत्रता के बाद प्रदेश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि सरकार जनहित और सुशासन से जुड़े बड़े फैसले लेने जा रही है।
UCC पर सरकार का जोर
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि समान नागरिक संहिता समय की आवश्यकता है और इससे सभी नागरिकों को समान कानूनी अधिकार सुनिश्चित होंगे। (MP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Update) उन्होंने मुख्यमंत्री को इस पहल के लिए बधाई भी दी। महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा गौर ने भी कहा कि सरकार ने सही समय पर सही निर्णय लिया है और UCC प्रदेश के विकास एवं समान न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
कांग्रेस ने किया UCC का विरोध
MP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Update: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील यूसीसी का विरोध किया है। आरिफ मसूद ने सदन में कहा कि, मुझे उम्मीद है कि हमारे ट्राईबल के सभी विधायक इस पूरे मुद्दे को गंभीरता से समझ लेंगे, तो उनको समझ में आएगा कि मुसलमान को कंधे पर रखकर उनके साथ धोखा किया जा रहा है। विधायक मसूद ने आगे कहा कि, सदन के पटल पर जब यह आएगा तब इसके बारे में बताऊंगा कि कैसे उनके साथ धोखा करके वापस मिला लिया। वहीं उन्होंने रामेश्वर शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, हम किसी के भी दबाव में नहीं आते, जनता बहुत समझदार है वो संविधान और ऊपर वाले दबाव में आती है।
दूसरी तरफ से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचे। इतना ही नहीं विधायक आतिफ अकील यूसीसी के विरोध की तख्तियां लेकर सदन में पहुंचे। विधायक अकील गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित करने की मांग लिखी हुई तख्तियां लेकर सदन में आए। विधायक आतिफ अकील ने कहा कि मैं चाहता हूं कि बाबा साहब ने अनुच्छेद 25-26 के अंदर आजादी दी है सभी धर्म को,जिस तरीके से आदिवासी वर्ग को इससे बाहर रखा गया,उसी तरीके से मुसलमान को भी इससे बाहर रखा जाए।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP Congress Protest: विधानसभा सत्र शुरू होते ही मचा घमासान, परिसर के बाहर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, इस मुद्दे को लेकर सरकार से मांगा जवाब
- Hariyali Teej 2026 Date: इस बार हरियाली तीज कब है? 14 या 15 अगस्त में से कौन-सा दिन है सही? जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
- Jantar-Mantar Student Hunger Strike News: खत्म हुआ AISA छात्रों का अनशन, स्टूडेंट्स ने मानी दिग्गज हस्तियों की बात, 23 दिन से बैठे थे भूख हड़ताल पर

Facebook


