तमिलनाडु : इरोड जिले में बिजली गिरने से एक दंपति बाल-बाल बचे

Ads

तमिलनाडु : इरोड जिले में बिजली गिरने से एक दंपति बाल-बाल बचे

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 10:18 AM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 10:18 AM IST

इरोड, 25 मई (भाषा) तमिलनाडु के इरोड जिले के एक गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गोबिचेट्टीपलयम के पास कोलाप्पलूर गांव के सुरेश (42) और उनकी पत्नी मंजुला (38) एक दूकान चला रहे थे।

उन्होंने बताया कि रविवार शाम को भारी बारिश के कारण दंपति ने अपनी दुकान बंद कर दी। जब वह निकलने ही वाले थे कि बिजली उन पर गिरी और दोनों बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

गोबिचेट्टीपलयम पुलिस ने बिजली गिरने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन