तमिलनाडु: आधव अर्जुन ने वीसीके, आईयूएमएल को टीवीके मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

Ads

तमिलनाडु: आधव अर्जुन ने वीसीके, आईयूएमएल को टीवीके मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 02:53 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 02:53 PM IST

चेन्नई, 20 मई (भाषा) तमिलनाडु के लोक निर्माण एवं खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन ने बुधवार को विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

अर्जुन ने आरोप लगाया कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने सत्ता में आने के लिए आपस में गठबंधन करके टीवीके को सरकार बनाने से रोकने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय चाहते हैं कि मंत्रिमंडल ‘‘एक परिवार’’ की तरह कार्य करे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में वामपंथी दलों को शामिल करने में भी रुचि रखते हैं।

अर्जुन ने यह भी स्पष्ट किया कि सी. वी. षणमुगम के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के बागी गुट ने विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान टीवीके का समर्थन अपनी पार्टी को ‘बचाने’ के उद्देश्य से किया था, न कि मंत्री पद पाने के लिए।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

शीर्ष 5 समाचार