चेन्नई, दो जून (भाषा) ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नेता सी वी शनमुगम के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु से राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए चुनाव 18 जून को होंगे। निर्वाचन अधिकारी पी थेनमोझी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
राज्य में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में मेलम विधानसभा क्षेत्र से जीत के बाद पूर्व मंत्री शनमुगम ने सात मई को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते तमिलनाडु से राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया।
सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है। ग्यारह जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 18 जून को होगा।
भाषा आशीष दिलीप
दिलीप