बच्चों को पढ़ाने की बजाय ऐसा काम करवा रहे थे ‘मास्टर साहब’, किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल
Jhajha bihar Viral Video: शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार लाख प्रयास कर रही है। नई-नई योजनाएं ला रही है ताकि सभी साक्षर हो सके।
Teacher Recruitment 2023
Jhajha bihar Viral Video: शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार लाख प्रयास कर रही है। नई-नई योजनाएं ला रही है ताकि सभी साक्षर हो सके। कोई भी अशिक्षित न रहे। स्कूलों पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। फिर भी कुछ लोग इस पर पलीता लगाने से नहीं चूक रहे हैं। बिहार के जमुई के झाझा शहर में कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जो बिहार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : ‘ये मोहब्बत की तड़प ही ऐसी चीज है’: ऑफिस बॉय पर फिदा हुई रईसजादी मालकिन, नहीं की किसी की परवाह
वीडियो जमुई के झाझा शहर के एक सरकारी स्कूल का है। जहां स्कूल में पढ़ने आए बच्चों से शिक्षक अपनी बाइक धुलवा रहे थे। बच्चों की ओर से बाइक धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दो दिन पूर्व का बताया जाता है। जमुई के झाझा शहर के सरकारी स्कूल सोहजना उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रों को स्कूल में किस तरह शिक्षा प्रदान की जाती है। वह किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में झाझा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय सोहजाना स्कूल का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, बारिश के दिनों में शिक्षक बाइक से स्कूल आना-जाना करते हैं, ऐसे में उनकी बाइक कीचड़ से गंदी हो जाती है और स्कूल के शिक्षक अध्ययन करने वाले छात्रों से गाड़ी धुलवाने का कार्य कराते नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने पूरे वाक्ये का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाज शख्स को वीडियो बनाते देख शिक्षक ने तुरंत बच्चों को अंदर भेज दिया।
पहले जांच फिर होगी कार्रवाई
शिक्षक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुए है। वायरल वीडियो में शिक्षक ने बच्चों से बाइक धुलवाने की बात से मुकर रहे हैं। जबकि वीडियो में साफ दिख रहा है, दो छात्र मोटरसाइकिल में लगे कीचड़ को धो रहे हैं। वहीं इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी ने कहा कि वीडियो की जांच की जाएगी और सही पाए जाने पर आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई करने को बात कही।
read more : Bhediya Trailer: ‘भेड़िया’ बने वरुण धवन, फिल्म के वीएफएक्स देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Facebook



