देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,818 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,818 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,818 हुई
Modified Date: February 14, 2023 / 10:25 am IST
Published Date: February 14, 2023 10:25 am IST

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 74 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,84,274 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,818 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,30,753 पर स्थिर है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,818 है, जो कुल मामलों का 0.01 फीसदी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 फीसदी है। देश में अभी तक कुल 4,41,51,703 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में