नौकरों ने अपने मालिक और उनके परिजनों पर हमला कर नगदी और जेवरात लूटे
नौकरों ने अपने मालिक और उनके परिजनों पर हमला कर नगदी और जेवरात लूटे
जयपुर, तीन मई (भाषा) जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में सोमवार रात पांच नौकरों ने अपने साथियों के साथ एक बुजुर्ग दंपती व परिवार के अन्य सदस्यों को बंधक बनाकर उनके घर से नगदी व जेवरात लूट लिये।
पुलिस ने बताया कि लूट की घटना द्रोणपुरी कॉलोनी निवासी मैथिलीशरण के घर में घटित हुई। मैथिलीशरण के यहां काम करने वाले पांच नेपाली नौकरों में दो दंपती और उनके एक रिश्तेदार ने घटना को अंजाम दिया। नौकरों ने घर में लूट की साजिश रची और बीती रात अपने 4-5 परिचितों को बुलाया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राम सिंह ने बताया, ‘‘बीती रात लूट की घटना को अंजाम देने आये कुछ लोग घर के बाहर रुके रहे और अन्य लोग घर के अंदर चले गये। लूट की घटना के समय घर मे परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे। लूट करने वालों में मकान मालिक मैथिलीशरण और उनके पुत्र मोहित पर हमला कर नगदी और आभूषण लूट लिये।’’
उन्होंने बताया कि परिवार घर से लूटी गई नगदी और आभूषण की सही मात्रा के बारे में नहीं बता पा रहा है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दल गठित किये गये है।
भाषा कुंज बिहारी कुंज बिहारी सुरेश
सुरेश

Facebook


