तिरुवनंतपुरम: एमडीएमए के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

तिरुवनंतपुरम: एमडीएमए के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 25, 2026 / 08:54 PM IST,
    Updated On - January 25, 2026 / 08:54 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 25 जनवरी (भाषा) तिरुवनंतपुरम में जिला मादक पदार्थ विशेष कार्यबल (डीएएनएसएएफ) की एक टीम ने 52 वर्षीय एक व्यक्ति को छोटे पैकेटों में एमडीएमए अपने मलाशय में छिपाकर ले जाने के आरोप में रविवार तड़के एक बस डिपो से पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी तिरुवनंतपुरम का मूल निवासी है और नागरकोइल से शहर आया था और डीएएनएसएएफ की एक टीम एक गुप्त सूचना मिलने के बाद उसका इंतजार कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि थाम्पानूर बस डिपो में तलाशी लेने पर उसके पास कोई नशीला पदार्थ नहीं पाया गया।

छावनी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया इसके बाद उसे एक्स-रे स्कैन के लिए ले जाया गया, जिसमें पता चला कि नशीले पदार्थ छोटे पैकेट में उसके मलाशय में छुपाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए नशीले पदार्थ का वजन 107.6 ग्राम था। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि नशीला पदार्थ किसे सौंपा जाना था, यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप