बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा की खातिर हजारों कर्मियों को प्रशिक्षित किया: ईरानी

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा की खातिर हजारों कर्मियों को प्रशिक्षित किया: ईरानी

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा की खातिर हजारों कर्मियों को प्रशिक्षित किया: ईरानी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 16, 2021 6:50 pm IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि सरकार की संवाद पहल के तहत बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा की खातिर 28 राज्यों में 41,000 से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

‘सपोर्ट एडवोकेसी एंड मेंटल हेल्थ इंटरवेंशंस फॉर चिल्ड्रन इन वल्नरेबल सर्कमस्टांसेस एंड डिस्ट्रेस (संवाद)’ बच्चों को मानसिक देखभाल उपलब्घ कराने तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को देखने के लिए एक राष्ट्रीय पहल है।

निमहांस की इस पहल के बारे में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सरकार ने इस कार्यक्रम में पांच वर्ष के लिए 56 करोड़ रुपये का निवेश किया है जो पिछले वर्ष शुरू हुआ था।

भाषा मानसी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में