सोना, आईफोन की तस्करी के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन लोग गिरफ्तार

सोना, आईफोन की तस्करी के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन लोग गिरफ्तार

सोना, आईफोन की तस्करी के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन लोग गिरफ्तार
Modified Date: January 18, 2024 / 09:24 pm IST
Published Date: January 18, 2024 9:24 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (भाषा) देश में करीब 2.26 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और आईफोन की तस्करी के आरोप में यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

विभाग ने कहा कि तीनों के खिलाफ 16 जनवरी को मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि यात्रियों को उस समय रोका गया जब वे हवाई अड्डे के माध्यम से भारत में विदेश से लाये गए सोने और फोन की तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे।

बयान में कहा गया है कि यात्रियों के पास से 3.8 किलोग्राम सोना और दो आईफोन 15 प्रो-मैक्स बरामद किए गए, जिनका बाजार मूल्य 2.26 करोड़ रुपये है।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में