रांची, 20 मार्च (भाषा) झारखंड के हजारीबाग से अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने तीन लोगों को एलपीजी कनेक्शन दिलाने के बहाने एक व्यक्ति से 19.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पिछले साल नवंबर में सीआईडी के साइबर अपराध पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।
सीआईडी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के बहाने, उन्होंने शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया के माध्यम से एक फर्जी लिंक भेजा और उसके बैंक खाते से कुल 19.85 लाख रुपये निकालकर साइबर धोखाधड़ी की।’
जांच के दौरान हजारीबाग पुलिस की सहायता से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा