पूर्व सांसद के तीन मेहमानों का फ्लैट से हुआ अपहरण, चालक लापता

Ads

तीन मेहमान और उनके चालक का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है, Three guests of ex-MP, driver abducted in Delhi

  •  
  • Publish Date - March 2, 2022 / 01:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

नयी दिल्ली। दिल्ली के साउथ एवेन्यू इलाके में पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी के आवास पर रह रहे तीन मेहमान और उनके चालक का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: ASI, प्रधान आरक्षक सहित 59 कॉन्स्टेबल का ट्रांसफर.. एसपी ने जारी की सूची.. देखिए

पुलिस को एक शिकायत मिली जिसमें दावा किया गया है कि रेड्डी के मध्य दिल्ली के फ्लैट में रह रहे चार लोगों का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। इनमें से तीन पूर्व सांसद के मेहमान थे तथा तिलक थापा उनका चालक था।

यह भी पढ़ें:  भट्ठा मालिकों पर पर्यावरण मंत्रालय सख्त.. नए नियम का करना होगा पालन.. जान लें क्या है ये

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साउथ एवेन्यू थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें:  Joe Biden LIVE Update : ‘यूक्रेन के हर इंच की करेंगे रक्षा’, बाइडेन की हुंकार, पुतिन को कहा ‘तानाशाह’