विभिन्न जगहों से तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

विभिन्न जगहों से तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

विभिन्न जगहों से तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 24, 2022 4:59 pm IST

नोएडा, 24 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने विभिन्न जगहों से तीन कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शिव कुमार, शंकर तथा सुरेंद्र नामक तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से आठ पेटी शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के काम में संलिप्त हैं। भाष सं.

नोमाननोमान


लेखक के बारे में