संभल के चंदौसी में आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Ads

संभल के चंदौसी में आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 29, 2020 / 10:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

संभल (उप्र) 29 सितंबर (भाषा) जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये तीन लोगो गिरफ्तार किए गए है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के नगर के कायस्थान मोहल्ले में सिकन्दर बाबू के मकान में सोमवार रात आईपीएल क्रिकेट मैच पर का सट्टा लगाते तीन लोग रोहित, जीशान और लाखन सिंह को गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से 12 मोबाइल फोन, तीन कैलकुलेटर , डायरी , रजिस्टर व 1,875 रुपये बरामद किए गए है। इन तीनों ने पूछताछ में बताया कि वे आईपीएल क्रिकेट मैच पर सटटा लगाते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज