मप्र के पन्ना रिजर्व में बाघ मृत मिला, जनवरी से अब तक 28 वीं मौत

Ads

मप्र के पन्ना रिजर्व में बाघ मृत मिला, जनवरी से अब तक 28 वीं मौत

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 08:28 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 08:28 PM IST

पन्ना (मप्र), पांच मई (भाषा) मध्यप्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य के बफर क्षेत्र में करीब दो साल के एक बाघ का शव मिला है। एक वन अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस साल सात जनवरी से अब तक राज्य में बाघों की यह 28वीं मौत है। मध्य प्रदेश में कुल नौ बाघ अभयारण्य है ।

उन्होंने कहा कि बाघ का शव अमानगंज बफर क्षेत्र से बरामद किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि यह बाघ हाल ही में तारा गांव से बचाया गया था और इसकी निगरानी के लिए इसमें रेडियो कॉलर लगाया गया था।

पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक बृजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा, “सोमवार को मिला शव पूर्ण हालत था और आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखी। मौके के निरीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।”

साल 2022 की बाघ गणना के अनुसार, मध्यप्रदेश में 785 बाघ हैं, जो देश में सर्वाधिक है।

भाषा सं दिमो रंजन

रंजन