MP & MLAs Rebel In TMC / Image Source : FILE
कोलकाता : MP & MLAs Rebel In TMC : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। टीएमसी विधायकों की बगावत के बाद अब पार्टी सांसदों में भी भारी उथल-पुथल मचने वाली है। सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि टीएमसी के कम से कम 20 सांसद इस समय पाला बदलने की योजना बना रहे हैं।
आपको बता दें की संसद के दोनों सदनों में तृणमूल कांग्रेस के कुल 41 सांसदहैं, जिनमें से अगर 20 सांसद पार्टी छोड़ते हैं तो यह ममता बनर्जी के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। बंगाल में टीएमसी का विधायक दल पहले ही दो हिस्सों में बंट चुका है, जहाँ विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 बागी विधायकों ने खुद को असली तृणमूल घोषित कर दिया है।
विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद गंवाने और फिरहाद हकीम जैसे बेहद अहम नेता के इस्तीफे ने ममता बनर्जी पर राजनीतिक दबाव काफी बढ़ा दिया है। TMC MPs Join BJP क्यूंकि टीएमसी संसद में विपक्षी खेमे का दूसरा सबसे बड़ा गुट है, इसलिए यदि इसके संसदीय दल में फूट पड़ती है, तो यह न सिर्फ ममता बनर्जी के लिए बड़ी हार होगी बल्कि संसद में टीएमसी और पूरे विपक्ष के प्रभाव को भी बेहद कमजोर कर देगी.