रोडशो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव के बाद दक्षिण कोलकाता में तनाव , टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

Ads

रोडशो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव के बाद दक्षिण कोलकाता में तनाव , टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

  •  
  • Publish Date - January 18, 2021 / 12:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

कोलकाता, 18 जनवरी (भाषा) रासबिहारी एवेन्यू और चारू बाजार इलाके के पास सोमवार को रोडशो कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा लिए हुए कुछ बदमाशों द्वारा पथराव के बाद दक्षिण कोलकाता में तनाव व्याप्त हो गया।

पढ़ें- सीएम बघेल का ऐलान- प्रदेश में बनेगा तेल घानी बोर्ड, राजिम मेला के लिए 54 एकड़ जमीन आरक्षित

टॉलीगंज ट्राम डिपो से शुरू हुए रोड शो को रासबिहारी एवेन्यू तक जाना था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में रैली के चारू बाजार की तरफ बढ़ने के दौरान कुछ बदमाशों ने पथराव किया जिससे भगवा पार्टी के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले से खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदमाशों का पीछा किया जिसके बाद वे पास की गलियों में भाग गए।

पढ़ें- सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर बीजेपी का बड़ा पलटवार, ब…

इसके बाद भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुछ मोटरसाइकिलों और इलाके की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की। हालात पर नियंत्रण के लिए पुलिस की भारी टुकड़ी वहां भेजी गयी है।

राज्य के मंत्री अरूप बिस्वास भी वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।