खराब मौसम के कारण जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर बाधित हुआ यातायात बहाल

खराब मौसम के कारण जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर बाधित हुआ यातायात बहाल

खराब मौसम के कारण जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर बाधित हुआ यातायात बहाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: July 23, 2022 5:35 pm IST

बनिहाल/जम्मू, 23 जुलाई (भाषा) रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को खराब मौसम और पत्थर गिरने के कारण कई घंटों तक बाधित रहा यातायात अब बहाल हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यातायात बाधित होने से अमरनाथ यात्रा के काफिले में शामिल वाहनों सहित बड़ी संख्या में अन्य वाहन राजमार्ग पर फंसे रहे।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार और सड़क से पत्थर हटाए जाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि चंद्रकूट में यात्री निवास पर रोके गए बालटाल जाने वाले अमरनाथ यात्रियों के काफिले को रात में ठहरने के लिए अनंतनाग के मीर बाज़ार जाने की अनुमति दे दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि गुफा मंदिर में दर्शन के बाद मीर बाज़ार (कश्मीर) में रात्रि विश्राम के लिए ठहरे काफिले को जम्मू की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मीहर रामबन और पंटियाल में पत्थर गिरने के कारण शनिवार सुबह राजमार्ग बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जम्मू से पहलगाम आधार शिविर जा रहा काफिला टिक्करी से वापस लौट आया।

भाषा फाल्गुनी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में