कोलकाता, छह मई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नव-निर्वाचित विधायक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अपनी रणनीति और जिम्मेदारियों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को यहां निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर एकत्र हुए।
तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी बैठक में मौजूद रहे।
पार्टी के प्रवक्ता और बेलियाघाट से विधायक कुणाल घोष ने कहा कि उनकी भविष्य की जिम्मेदारियों से संबंधित सभी फैसले ममता बनर्जी पर निर्भर करते हैं।
घोष ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, “किसे क्या जिम्मेदारी और काम दिया जाएगा, यह पूरी तरह से ममता दीदी के फैसले पर निर्भर करेगा। हम सभी उनके फैसले को मानने के लिए बाध्य होंगे। वह जो भी फैसला लेंगी, वह अंतिम होगा।”
उन्होंने कहा कि पार्टी का अब भी मानना है कि भाजपा की जीत जायज नहीं है। उन्होंने गड़बड़ी होने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा की जीत में निर्वाचन आयोग का पूरा-पूरा योगदान रहा।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश