सवाल आपका है

Tripara Literacy Rate 2025: भारत का यह राज्य भी बना पूर्ण शिक्षित प्रदेश.. मिजोरम और गोवा को हासिल हो चुकी है ये उपलब्धि

Tripura became the third fully literate state of India

Tripura became the third fully literate state of India || Image- Telegraph India file

Tripura became the third fully literate state of India: अगरतला: भारत में राष्ट्रीय और राज्य स्टार पर साक्षरता दर बढ़ने के लिए प्रयासरत सरकारों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल मिजोरम और गोवा के बाद अब त्रिपुरा इतिहास रचते हुए देश का तीसरा राज्य बन गया है, जिसकी साक्षरता दर 95% से अधिक है। यह न सिर्फ उत्तर भारत बल्कि सम्पूर्ण भारतीय क्षेत्र के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।

Read More: Cricketer Dilip Joshi Passed Away: पूर्व दिग्गज भारतीय स्पिनर का हुआ निधन, सचिन तेंदुलकर समेत बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि, खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर

काफी पिछड़ा था त्रिपुरा

गौरतलब है कि, आज से ठीक 55 साल पहले यानी 1961 में त्रिपुरा की साक्षरता दर केवल 20.24% थी। लेकिन समय के साथ चुनौतियों को पार करते हुए, लोगों की मेहनत, सरकार की योजनाएं और समुदाय के सहयोग से यह दर बढ़ती गई – 2001 में 73.66%, 2011 में 87.22% और अब 2025 में 95.6% तक पहुंच चुकी है।

कैसे मिलता है पूर्ण साक्षर का दर्जा?

Tripura became the third fully literate state of India: दरअसल यूनेस्को और भारत सरकार के मुताबिक, जिस राज्य की साक्षरता दर 95% के पार हो जाती है, उसे “पूर्ण साक्षर राज्य” घोषित किया जाता है। त्रिपुरा को यह उपलब्धि मिली ULLAS (Understanding Lifelong Learning for All in Society) – यानी नई भारत साक्षरता योजना के सफल क्रियान्वयन से।

Read Also: Gold Purchase Record Rule: अब गोल्ड डील भी होगी ट्रैक, सराफा व्यापारियों को सोना-चांदी बेचने वालों का रिकॉर्ड रखना होगा ज़रूरी, नया आदेश जारी

Periodic Labour Force Survey (2023-24) के अनुसार, त्रिपुरा की साक्षरता दर 93.7% थी और निरक्षर आबादी 23,184 थी। लेकिन सरकार और समाज के साझा प्रयासों ने इसे 95.6% तक पहुंचा दिया। शिक्षा बदलाव की चाबी है, और त्रिपुरा ने आज पूरे देश को दिखा दिया कि अगर प्रयास ईमानदार हो, तो कोई भी राज्य ‘पूर्ण साक्षर’ बन सकता है।

Exit mobile version