जमशेदपुर, 15 मार्च (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लड़कों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार शाम सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा इलाके में घटी।
सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि मृतकों की पहचान दुर्गा हेमब्रम और मार्शल सोरेन के रूप में हुई है, जिनकी आयु 13-14 वर्ष के बीच थी।
खबरों के मुताबिक, गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और चालक को बंधक बना लिया, जिसे रविवार सुबह पुलिस के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा गया।
लोगों ने मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क अवरुद्ध कर दी जिससे कुदादा में यातायात प्रभावित हुआ।
अधिकारी ने बताया कि मुआवजे पर चर्चा के बाद रविवार को पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे लोग सड़क से हट गए।
भाषा तान्या नेत्रपाल
नेत्रपाल