जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनीबस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 12 घायल

Ads

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनीबस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 12 घायल

  •  
  • Publish Date - December 25, 2023 / 12:43 PM IST,
    Updated On - December 25, 2023 / 12:43 PM IST

जम्मू, 25 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को बारातियों को ले जा रही एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चसाणा के थाना प्रभारी सुमन सिंह ने बताया कि बस बलमतकोट से बदर गांव जा रही थी और सुबह करीब छह बजे धामिनी के पास यह दुर्घटना हुई।

तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और मोहम्मद अशरफ (25) नामक एक व्यक्ति मृत पाया गया। तीन साल से 19 साल की उम्र की नौ लड़कियों सहित 13 अन्य को अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों में से 17 वर्षीय ताहिर अहमद ने विशेष उपचार के लिए राजौरी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा