हजारीबाग, 14 मार्च (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को एक ट्रक के कई वाहनों को टक्कर मारने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना चरही चौक इलाके के निकट हुई।
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और इसके बाद ट्रक ने एक बस समेत तीन वाहनों को टक्कर मार दी।
चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने कहा, “दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।”
भाषा
प्रचेता देवेंद्र
देवेंद्र