अलवर में सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत : पुलिस

Ads

अलवर में सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत : पुलिस

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 02:24 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 02:24 PM IST

जयपुर, 12 मई (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात उद्योग नगर इलाके में यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सहायक उपनिरीक्षक साधुराम ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश व अनिल जांगिड़ के रूप में हुई है जो रिश्ते में जीजा—साला लगते थे। उन्होंने बताया कि आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

लोहिया का तिबारा के पास हुए इस हादसे में ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा