गौतम बुद्ध नगर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Ads

गौतम बुद्ध नगर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 20, 2021 / 08:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नोएडा, 20 मई (भाषा)। जनपद गौतम बुद्ध नगर में दो जगहों पर हुए दो विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में रमेश कुशवाहा (40 वर्ष) नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना फेज -3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि मृतक छीजारसी कॉलोनी में रहते थे। वह घटना के समय पैदल जा रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दनकौर क्षेत्र के जुनेदपुर गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में देव नारायण दुबे, पुत्र रामदीन दुबे की मौत हो गई। वह 46 वर्ष के थे।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि देव नारायण दुबे को एक ऑटो चालक ने टक्कर मार दी जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं

मनीषा

मनीषा