मेदिनीनगर, 28 मार्च (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे पाटन पुलिस थाना क्षेत्र के करिहार गांव में हुआ।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ओमप्रकाश राम (45) और रामशरण दास (55) के रूप में हुई है।
पाटन पुलिस थाना प्रभारी शशि शेखर पांडे ने बताया कि हादसे के बाद चारों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि अन्य दो लोगों का इलाज किया जा रहा है।
भाषा
शफीक संतोष
संतोष