झारखंड के लातेहार में दो माओवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Ads

झारखंड के लातेहार में दो माओवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 05:53 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 05:53 PM IST

लातेहार, छह मई (भाषा) प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद से जुड़े दो माओवादियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ लातेहार जिले के कुरुखेता जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया कि मंगलवार को एक खुफिया सूचना के बाद जंगल में चलाए गए एक अभियान के दौरान मनोज लोहरा (26) और महादेव सिंह (24) को पकड़ा गया।

उन्होंने कहा, ‘उनके बयान के आधार पर हमने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। संगठन के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।’

अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई वस्तुओं में एक एके-47 राइफल, 318 कारतूस, मोबाइल फोन और सिम कार्ड शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश