कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के लिए दो और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Ads

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के लिए दो और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

  •  
  • Publish Date - January 20, 2021 / 10:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने अपनी कर्नाटक प्रदेश इकाई के लिए बुधवार को दो और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रमालिंगा रेड्डी और ध्रुव नारायण को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

ईश्वर खांडरे और सलीम अहमद पहले से ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में हैं।

डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश