अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 55,260 हुई

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 55,260 हुई

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 55,260 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 27, 2021 12:29 pm IST

ईटानगर, 27 नवंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,260 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि इस अवधि में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 280 बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि यहां 33 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 54,947 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां स्वस्थ होने की दर 99.43 फीसदी है।

जाम्पा ने बताया कि प्रशासन ने अब तक 11.97 लाख नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 0.73 फीसदी है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पादुंग ने बताया कि अब तक 14.03 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में