जम्मू-कश्मीर के त्राल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी को किया ढेर

Ads

Terror attack : आतंकी संगठनों अंसार गजवतुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी

  •  
  • Publish Date - April 6, 2022 / 09:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

J&K Encounter

Terror attack Jammu and Kashmir : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों अंसार गजवतुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: बरकरार रहेगी Sachin Birla की विधायकी, विधानसभा स्पीकर ने खारिज की कांग्रेस की याचिका

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान अंसार गजवतुल हिंद के सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ ​​मुआविया और लश्कर के उमर तेली उर्फ ​​तल्हा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  सायबर दूल्हे से सावधान! अनजान लोगों से दोस्ती करने से तौबा ही करें, क्योंकि हर एक दोस्त जरूरी और भरोसेमंद नहीं

उन्होंने कहा कि दोनों इस साल की शुरुआत में श्रीनगर के खोनमोह इलाके में एक सरपंच की हत्या सहित कई अन्य आतंकी मामलों में वांछित थे। अधिकारी के मुताबिक, दोनों आतंकवादियों ने हाल ही में त्राल में अपना ठिकाना बना लिया था।

यह भी पढ़ें: Congress में Jyotiraditya Scindia का विकल्प कौन…ग्वालियर-चंबल में कौन होगा कांग्रेस का चेहरा?