पंजाब में दो महिला आईपीएस अधिकारी डीजीपी के रूप में पदोन्नत

Ads

पंजाब में दो महिला आईपीएस अधिकारी डीजीपी के रूप में पदोन्नत

  •  
  • Publish Date - January 24, 2023 / 04:09 PM IST,
    Updated On - January 24, 2023 / 04:09 PM IST

चंडीगढ़, 24 जनवरी (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी गुरप्रीत कौर देव और शशि प्रभा द्विवेदी पुलिस महानिदेशक पद पर प्रोन्नत होने वाली पंजाब कैडर की पहली महिला अधिकारी बन गयी हैं।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, वे 1993 बैच के उन सात आईपीएस अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें पंजाब में डीजीपी के रूप में पदोन्नत किया गया है।

देव के पास पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, समुदाय मामलों के मंडल और महिला मामलों का प्रभार था जबकि द्विवेदी रेलवे में अतिरिक्त डीजीपी पद पर तैनात थीं।

आदेश के अनुसार, जिन अन्य अधिकारियों को डीजीपी पद पर पदोन्नत किया गया है उनमें सतर्कता ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार, मानव संसाधन विकास के एडीजीपी ईश्वर सिंह, पंजाब राज्य ऊर्जा निगम लिमिटेड के एडीजीपी जितेंद्र कुमार जैन, पुलिस और नियमों के एडीजीपी एस के अस्थाना तथा आंतरिक सुरक्षा के एडीजीपी आर एन ढोके शामिल हैं।

सात एडीजीपी को डीजीपी पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही अब राज्य में डीजीपी दर्जे के 13 अधिकारी हो गए हैं।

भाषा गोला वैभव

वैभव