तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता, कांग्रेस के पांच विधायकों का हैदराबाद में डेरा

Ads

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता, कांग्रेस के पांच विधायकों का हैदराबाद में डेरा

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 01:30 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 01:30 PM IST

हैदराबाद, नौ मई (भाषा) तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच कांग्रेस के पांच विधायक शनिवार को हैदराबाद में डेरा डाले हुए हैं।

पार्टी सूत्रों के कहा कि यह कदम विधायकों की ‘जोड़-तोड़’ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए उठाया गया है।

उन्होंने बताया कि मेलूर से कांग्रेस विधायक पी. विश्वनाथन इस समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। विश्वनाथन पहले तेलंगाना में पार्टी मामलों के कांग्रेस प्रभारी रह चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पहले ही तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को अपना समर्थन देने की घोषणा कर चुकी है और यदि टीवीके की सरकार बनती है तो विश्वनाथन के मंत्री बनने की संभावना है।

अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीट जीतीं, जो बहुमत से महज दस सीट कम हैं। सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद टीवीके ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की पूर्व सहयोगी पार्टियों कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) से सरकार गठन के लिए समर्थन मांगा है।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल