रफ्तार का कहर.. चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Ads

हादसे में कई ग्रामीण घायल हुए हैं। मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई कर दी।

  •  
  • Publish Date - November 2, 2021 / 12:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

Road accident news UP

गाजीपुर। उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक बेकाबू ट्रक ने 6 लोगों को जान ले ली। हादसे में कई ग्रामीण घायल हुए हैं। मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें :  ‘आत्मनिर्भर एमपी’ की थीम पर मनाया गया मध्यप्रदेश का 66वां स्थापना दिवस, सीएम शिवराज ने एमपी को गढ़ने में योगदान देने वालों को किया याद

हादसा मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव की चट्टी पर सुबह 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त चाय की दुकान में लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी। इस दौरान बेकाबू ट्रक चाय की दुकान में जा घुसा। ट्रक से कुचलकर जीयनदासपुर गांव निवासी उमाशंकर यादव(50), गोलू यादव(15), वीरेंद्र राम(45), सत्येंद ठाकुर (28) की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :  प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेडरूम की बातें, कहा- रात भर सोने नहीं देते मेरे पति…, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। वहीं सूचना मिलते ही डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। ग्रामिणों ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग की है।

ये भी पढ़ें :  चंगाई सभा के नाम पर हो रहा था धर्म परिवर्तन, BJYM और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले